गोपीचंद की बायोपिक 3 भाषाओं में बनेगी

चेन्नई, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक प्रवीण सत्तारू की भारत के पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद के जीवन पर आधारित फिल्म तेलुगू, हिंदी और इंग्लिश भाषाओं में बनेगी।

फिल्म की यूनिट से एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “इस फिल्म को तीन भाषाओं में बनाने की योजना पहले से ही थी।”

सूत्र ने कहा, “गोपीचंद काफी लोकप्रिय खिलाड़ी हैं और फिल्म के निर्माताओं ने उनकी बायोपिक को तेलुगू, हिंदी और इंग्लिश में बनाने का फैसला लिया था। इसकी शूटिंग अगले साल से शुरू होगी।”

इस फिल्म में गोपीचंद का किरदार पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी और अभिनेता सुधीर बाबू निभाएंगे।

रोमांचक बात यह है कि सुधीर ने गोपीचंद के नेतृत्व में बैडमिटन का प्रशिक्षण लिया और अब उन्हें फिल्म में अपने गुरू का किरदार निभाते देखा जाएगा।

सत्तारू अभिनेता राजशेखर के साथ अपनी फिल्म की शूटिंग का काम पूरा कर बायोपिक का काम शुरू करेंगे।

फिल्म के निर्माताओं ने पहले से ही बायोपिक की शूटिंग के लिए चीन, जापान, आयरलैंड और स्कॉटलैंड में जगह तलाश लिए हैं।

इस की डबिंग तमिल में भी की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493