मेड्रिड, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल क्लब एटलेटिको मेड्रिड के कोच डिएगो सिमोन ने कहा कि विंसेंट काल्डेरोन स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ उनके क्लब के लिए एक खास पल होगा।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, रविवार को स्पेनिश लीग में वालेंसिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से एक दिन पहले शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कोच ने कहा कि उनके क्लब के लिए यह पल काफी खास होने वाला है।
कोच का कहना है कि स्पेनिश क्लब प्रशंसकों के लिए काफी बड़ी स्क्रीन लगाएगा।
विंसेंट कोल्डेरोन स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ के तौर पर शनिवार और रविवार को स्टेडियम के फाटक खुले रहेंगे।
स्पेन में 1966 में खोले गए इस स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ के जश्न के तौर पर आगंतुकों को इसके स्टेडों, ड्रेसिंग रूम, प्रेस रूम, प्रेजिडेंशियल बॉक्स तथा वीआईपी लाउंज में जाने का मौका मिलेगा।
dharmpath.com dharmpath