आयुष्मान करीबी दोस्त हैं : परिणीति

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने बताया कि ‘मेरी प्यारी बिंदू’ के उनके सह-कलाकार आयुष्मान खुराना उनके करीबी दोस्त हैं।

आयुष्मान के बारे में परिणीति ने आईएएनएस को मुंबई से फोन पर बताया, “वह बहुत प्यारे हैं और मेरे सबसे करीबी दोस्त बन गए हैं।”

‘दम लगा के हईशा’ के अभिनेता ने इससे पहले कहा था कि परिणीति प्रतिभाशाली गायिका हैं और उन्हें पेशेवर गायिका बनना चाहिए।

परिणीति ने कहा, “वह मुझसे हर रोज कहते हैं कि मैं पेशेवर तौर पर गायन क्यों नहीं शुरू करती? वह भी अद्भुत गायक हैं। आखिरकार मुझे ऐसा सह-कलाकार मिला है, जिसके सामने मैं जितना चाहूं गा सकती हूं। वह मुझे रोकते नहीं हैं, बल्कि मेरे साथ गाने लग जाते हैं।”

उन्होंने, “मैं उनकी बात मानकर पेशेवर तौर पर गायन शुरू करने जा रही हूं। मैं ‘मेरी प्यारी बिंदू’ में गाने जा रही हूं।”

अक्षय रॉय निर्देशित ‘मेरी प्यारी बिंदू’ यशराज फिल्म्स के बैनर तले मनीष शर्मा द्वारा निर्मित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493