मुंबई में सोनू सूद के मोम के पुतले का अनावरण

मुंबई, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुंबई के ‘सुनील्स सेलेब्रिटी वैक्स म्यूजियम’ में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के मोम के पुतले का अनावरण किया गया।

मुंबई, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुंबई के ‘सुनील्स सेलेब्रिटी वैक्स म्यूजियम’ में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के मोम के पुतले का अनावरण किया गया।

सोनू के मोम के पुतले का अनावरण गृह राज्य मंत्री (शहरी) दीपक केसरकर ने किया।

मूर्तिकार और ‘सुनील्स सेलेब्रिटी वैक्स म्यूजियम’ के प्रबंध निदेशक सुनील कंडलूर ने तीन महीने की अवधि में सोनू का मोम का पुतला तैयार किया।

कंडलूर ने एक बयान में कहा, “सोनू सूद सबसे अनुभवी कलाकारों में से एक हैं जो हिंदी, पंजाबी, तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम करते हैं।”

कंडलूर ने 2010 में लोनावाला में अंतर्राष्ट्रीय मोम संग्रहालय खोला था, जिसमें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों के 100 मोम के पुतले हैं, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493