कविता जैसी ‘मिर्जिया’ : बॉलीवुड

मुंबई, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्मकार राकेश ओमप्रकाश मेहरा की आगामी रोमांटिक फिल्म ‘मिर्जिया’ की प्रशंसा करते हुए अमिताभ बच्चन, मेघना गुलजार और सुनील शेट्टी जैसे बॉलीवुड दिग्गजों ने कहा कि फिल्म बिल्कुल एक कविता जैसी है।

सूरज पंचोली और हुमा कुरैशी ने भी नवोदित हर्षवर्धन कपूर अभिनीत फिल्म की सराहना की।

फिल्म की प्रशंसा करते हुए दिग्गजों ने ट्वीट कर कहा :

अमिताभ बच्चन : ‘मिर्जिया’ देखी। यह कविता जैसी है। आश्चर्यजनक ²श्य और नए ²ष्टिकोण से कहानी कहने का तरीका।

शबाना आजमी : ‘मिर्जिया’ की खूबसूरती देखकर हैरान रह गए। फिल्म जुनून, आश्चर्यजनक ²श्य, उत्कृष्ट संगीत और नए सपनों से बनी है।

मेघा गुलजार : ‘मिर्जिया’ का दिलचस्प अनुभव रहा। चमकता हुआ प्रदर्शन, जीवंत संगीत और एक असाधारण कहानी से लोककथाएं जुड़ीं हैं।

हुमा कुरैशी : अभिनेता हर्षवर्धन कपूर बेहतरीन अभिनेता हैं। दोस्त के माध्यम से आपसी मेहनत रंग लाती हैं। ‘मिर्जिया’ एक सिनेमाई अनुभव है।

सुनील शेट्टी : हर्षवर्धन। आप अपनी पहली प्रस्तुति उच्च स्तर पर ले गए। ‘मिर्जिया’ एक नया बेंचमार्क है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493