मॉस, हिंस में हुआ तलाक

लॉस एंजेलिस , 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। सुपरमॉडल केट मॉस और जिमी हिंस ने शांतिपूर्वक औपचारिक अलगाव समझौते से सहमति जताकर तलाक ले लिया।

सूत्र के अनुसार, साल 2011 में ‘द किल्स’ बैंड के गिटारवादी से शादी रचाने वाली मॉडल ने शादी के चार साल बाद पिछले साल अलगाव की घोषणा की थीं। वह खुद को अब तलाकशुदा बता रही हैं।

मॉस ने वेबसाइट ‘मिरर डॉट कॉ डॉट यूके’ को बताया, “वे कुछ समय पहले ही समझौते पर राजी हुए हैं क्योंकि दोनों में से कोई भी इसका तमाशा नहीं बनाना चाहता था।”

सूत्र ने आगे कहा कि दोनों हाई-प्रोफाईल कानूनी लड़ाई लड़ने के बजाय औपचारिक रूप से चुपचाप अलग हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493