पेंट से नारे लिखकर ट्रंप के नए होटल की शक्ल बिगाड़ी

वाशिंगटन, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के वाशिंगटन के पुराने इलाके में स्थित नए लग्जरी होटल पर कुछ लोगों ने पेंट से नारे लिखकर उसकी शक्ल बिगाड़ दी। स्प्रे पेंट के जरिए ‘अश्वेतों की जिंदगी का अर्थ है’ और ‘न्याय नहीं तो शांति नहीं’ जैसे नारे लिखे गए।

टीवी चैनल फॉक्स न्यूज के अनुसार, वाशिंगटन पुलिस ने कहा कि रविवार को इन नारों को प्लाईवुड के टुकड़े से ढंक दिया गया।

पुलिस की प्रवक्ता अक्विता ब्राउन ने कहा कि पुलिस ने किसी संदिग्ध को चिन्हित नहीं किया है और जांच चल रही है।

द ट्रंप इंटरनेशनल होटल का उद्घाटन गत 12 सितम्बर को हुआ था। ट्रंप की कंपनी ने पेंसिल्वेनिया रोड पर ऐतिहासिक डाकघर को होटल में तब्दील करने के लिए उसे संघीय सरकार से 60 साल की लीज पर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493