ओलम्पिक खेलों की सुरक्षा सर्वोपरि : बाक

पेरिस, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थोमस बाक ने इस बात को स्वीकार किया है कि ओलम्पिक खेलों की सुरक्षा सर्वोपरि है।

बाक ने आतंकवाद के प्रति चिंता को लेकर पेरिस की आगामी ओलम्पिक खेलों की दावेदारी को अन्य देशों के मुकाबले कम आंके जाने से इनकार कर दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, फ्रांस के 2024 ओलम्पिक तथा पैरालम्पिक खेलों के आयोजन के संदर्भ में पेरिस के दो दिवसीय दौरे से वापस आए बाक ने मीडिया को दिए अपने बयान में कहा, “अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के लिए सुरक्षा हमेशा से प्रथम प्राथमिकता रही है।”

आतंकवाद संबंधी चिंताओं और पेरिस की दावेदारी के संदर्भ में पूछे जाने पर बाक ने कहा, “हमें चुनौतियों का सामना करना है, लेकिन यह चुनौतियां किसी एक शहर या देश तक प्रतिबंधित नहीं हैं।”

बाक ने कहा, “दुर्भाग्य से हम एक ऐसे विश्व में रहे हैं, जहां नागरिकों को आतंकवाद जैसे खतरे के साथ जीना पड़ रहा है। यह इस विश्व में हर देश की सच्चाई है।”

पिछले दो साल से पेरिस आतंकवाद का मुख्य निशाना रहा है। पिछले साल नवम्बर में हुए आतंकवादी हमले में 130 लोगों की मौत हो गई।

उल्लेखनीय है कि 2024 ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों की दावेदारी पेश करने वाले देशों की सूची में लॉस एंजेलिस, रोम, हंगरी सहित अन्य के साथ पेरिस का नाम भी शामिल है।

बाक ने कहा कि वह 2024 ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों की दावेदारी के लिए पेरिस और फ्रांस की एकता से काफी प्रभावित हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493