मॉडलिंग की वजह से बॉलीवुड में आई : डायना

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री डायना पेंटी ने बॉलीवुड में प्रवेश के लिए मॉडलिंग को श्रेय दिया है।

डायना ने 2005 में पूर्णकालिक मॉडलिंग करियर की शुरुआत की। दिग्गज भारतीय डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक कर डायना ने मॉडलिंग में सफल करियर स्थापित कर लिया। इसके मद्देनजर उन्होंने होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित फिल्म कॉकटेल (2012) से अभिनय की दुनिया में कदम रखा।

यह पूछे जाने पर कि क्या बॉलीवुड में प्रवेश करने का श्रेय वह मॉडलिंग को देंगी तो, उन्होंने आईएएनएस को फोन पर बताया, “हां, बिल्कुल। इसलिए मैं यहां पहले स्थान पर हूं। मैं इसके लिए आभारी हूं।”

हिंदी फिल्म उद्योग में मॉडलिंग के जरिए कदम रखने वालों में ऐश्वर्या राय बच्चन, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, अर्जुन रामपाल, प्रियंका चोपड़ा, सुष्मिता सेन, सोनू सूद और बिपाशा बसु जैसे नाम शामिल हैं।

फिल्म हैप्पी भाग जाएगी की अभिनेत्री ने कहा, “मॉडलिंग को एक मंच के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है तों हां, और क्यों नहीं। मुझे खासकर भारत में एक मॉडल के रूप में महसूस होता है कि आप सिर्फ इसे (मॉडलिंग) कर सकते हैं और इसके जरिए फिल्मों में जाना एक स्वभाविक प्रगति है।”

डायना (30) का कहना है कि बहुत से लोग फिल्मों में प्रवेश पाने के लिए मॉडलिंग शुरू करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493