लंदन, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। लोकप्रिय आपराधिक श्रृंखला ‘शर्लाक’ सीजन 4 के बाद बंद हो सकता है। अभिनेता बेनेडिक्ट कंबरबैच ने यह जानकारी दी है।
लंदन, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। लोकप्रिय आपराधिक श्रृंखला ‘शर्लाक’ सीजन 4 के बाद बंद हो सकता है। अभिनेता बेनेडिक्ट कंबरबैच ने यह जानकारी दी है।
वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, श्रृंखला में जासूस शर्लाक होम्स की भूमिका निभा रहे कंबरबैच ने कहा कि संभवत: यह श्रृंखला अपनी प्रासंगिकता पूरी कर चुका है।
कंबरबैच ने जीक्यू मैगजीन के साथ साक्षात्कार में कहा, “यह खत्म हो सकता है। ईमानदारी से कहूं तो मुझे ऐसा लगता है, यह ऐसी जगह है, जिसे तुरंत आगे बढ़ाना मुश्किल है।”
उन्होंने कहा, “हम इस शो को कभी ना नहीं कहेंगे। हमें इसमें फिर से आना अच्छा लगेगा। हमें इसकी समीक्षा करना पसंद है। मैं इसके साथ हूं और हमें इस तरह का कुछ बनाना होगा, इसलिए मुझे लगता है कि हमें इंतजार करना चाहिए।”
‘शर्लाक’ की चौथी श्रृंखला अगले साल रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath