बेलारूस के राष्ट्रपति पाकिस्तान के दौरे पर

मिंस्क, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेन्को पाकिस्तान के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं।

इस दौरान बेलारूस के राष्ट्रपति पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, राष्ट्रपति ममनून हुसैन और अन्य सांसदों से वार्ता करेंगे।

प्रेस कार्यालय के मुताबिक, इस दौरान दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग दस्तावेजों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं।

लुकाशेन्को इस्लामाबाद में चौथी बेलारूस-पाकिस्तान कारोबार एवं निवेश फोरम के उद्घाटन समारोह में भी शिरकत करेंगे।

लुकाशेन्को ने मई 2015 में भी पाकिस्तान का दौरा किया था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भी अगस्त 2015 में बेलारूस की आधिकारिक यात्रा पर गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493