दर्शकों को पसंद आएगा ओएसिस वृत्तचित्र : लियाम

लंदन, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। अंग्रेजी रॉक बैंड ओएसिस के पूर्व सदस्य लियाम गैलेगर का कहना है कि इस अंग्रेजी रॉक बैंड की कहानी पर आधारित वृत्तचित्र दर्शकों को पसंद आएगा।

मैट वाइटक्रॉस द्वारा निर्देशित यह वृत्तचित्र फिल्म मैनचेस्टर के एक काउंसिल इस्टेट से रॉक बैंड की वैश्विक सफलता हासिल करने तक के सफर को दिखाएगा।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, गैलेगर ने कहा कि इस रॉक बैंड के प्रशंसकों को वृत्तचित्र देखकर अच्छा लगेगा।

हैलेगर ने समाचार एजेंसी ‘बैंग शोबिज’ को बताया, “इसे देखने वालों को ओएसिस के बारे में पता चलेगा। इसे देखकर लोग बढ़िया प्रतिक्रिया देंगे। अगर लोग इस बैंड को पसंद करते हैं, तो मैं इस बात को लेकर सुनिश्चित हूं कि उन्हें बहुत मजा आएगा। मैं इस बात को लेकर भी सुनिश्चित हूं कि कुछ लोग इसे पसंद नहीं करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493