वैश्विक अर्थव्यवस्था 2016 में 3.1 फीसदी की दर से बढ़ेगी : आईएमएफ

आईएमएफ ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था में कमजोरी यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर निकलने के पक्ष में हुए जनमत संग्रह के बाद 2016 की वैश्विक विकास दर में संशोधन किया।

उम्मीद है कि 2016 में विकसित अर्थव्यवस्थाएं 1.6 फीसदी की दर से बढ़ेंगी। हालांकि पिछले साल यह दर 2.1 फीसदी थी।

आईएमएफ ने उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं के लिए विकास दर में बढ़ोतरी की है। उम्मीद है कि उभरते बाजार और विकासशील अर्थव्यवस्थाएं इस साल 4.2 फीसदी की दर से बढ़ेंगी।

ऐसा पहली बार है कि जब पिछले छह वर्षो में उभरते बाजार और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में विकास दर बढ़ी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493