मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दमिश्क में रूसी राजनयिक मिशन पर 3 अक्टूबर को मोर्टार दागे गए थे। इनमें से एक मोर्टार एक आवासीय परिसर के पास दूतावास क्षेत्र में गिरा, जिसके कारण दूतावास की संपत्ति को भी नुकसान हुआ। दो अन्य मोर्टार के गोले भी दूतावास के पास फेंके गए लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।
बयान के अनुसार, यह हमला विद्रोही संगठन जबात फतेह अल-शाम (जिसे पहले नुसरा फ्रंट के नाम से जाना जाता था) नियंत्रण वाले क्षेत्र से किया गया।
dharmpath.com dharmpath