विदिशा में कांग्रेस का भाजपा के लिए चिंताजनक आगाज:उमड़ा जनसैलाब

vidisha me congress ki sabha-2अनिल सिंह (भोपाल)– धर्म प्रवर्तक नगरी विदिशा से कांग्रेस की चुनावी यात्रा का आगाज ज्योतिरादित्य सिंधिया की अगुवाई में दिग्गजों के साथ किया है।
उम्मीद के पार जुटे अपार जनसमुदाय ने नेताओं के आत्मविश्वास को बढ़ा दिया और भाजपा के नेताओं की नींद गायब कर दी है.

कल तक उम्मीद थी 2 से 3 हजार लोग आयेंगे
कल पत्रकार और स्थानीय लोग खबर दे रहे थे की इस संख्या से अधिक भीड़ नहीं जुटेगी,लेकिन आज जनसैलाब का कोई अंत ही नहीं दिख रहा था,सभा ख़त्म होते भी लोग आ रहे थे।विदिशा के भारतीय जनता पार्टी का गढ़ होने की धारणा को कडी़ चुनौती देते हुए
कांगे्रस की विधान सभा चुनाव अभियान समिति ने आज विदिशा के माधवगंज में विशाल रैली आयोजित कर आगामी
विधान सभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन का बिगुल फंूक दिया। यह कांगे्रस की ऐतिहासिक रैली थी। इस रैली के साथ
vidisha me congress ki sabhaआज भाजपा और उसकी सरकार पर सीधा हल्ला बोलने वाली कांगे्रस की प्रांतव्यापी सत्ता परिवर्तन रैलियों की
शुरूआत हुई। रैलियों का सिलसिला अक्टूबर के प्रथम सप्ताह तक जारी रहेगा। विदिशा की इस प्रथम सत्ता
परिवर्तन रैली में उमड़े जन सैलाब का उत्साह और जोश देखते ही बन रहा था। लोगों का उमड़ाव इतना अधिक था
कि रैली स्थल कम पड़ गया। ऐसी दशा में चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व मुख्य
मंत्री दिग्विजयसिंह को आमसभा स्थल पर जन सैलाब को व्यवस्था बनाये रखने हेतु लोगों से आग्रह करना पड़ा।
रैलियों को अ.भा. कांगे्रस कमेटी के महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री कमलनाथ,
पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजयसिंह, प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, राज्य सभा सदस्य सत्यव्रत चतुर्वेदी, चुनाव
अभियान समिति के अध्यक्ष एवं केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह तथा अ.भाकांगे्रस
कमेटी के सचिव एवं सांसद अरूण यादव ने संबोधित किया। प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश ने कहा कि अब तक
हम मान रहे थे कि प्रदेश मंे सत्ता परिवर्तन की लहर चल रही है, किंतु विदिशा की रैली में जो भारी जन सैलाब
उमड़ा है, उसने बता दिया है कि म.प्र. मंे सत्ता परिवर्तन की लहर नहीं, जबरदस्त आंधी चल रही है।

चारित्रिक दोषी मंत्रियों को लेकर दिया बयान 

श्री प्रकाश ने विशाल आम सभा को अपनी जोशीली शैली में संबोधित करते हुए कहा कि मुख्य मंत्री और
भाजपा ने मंत्री विजय शाह को इस कारण मंत्रि-मंडल से बाहर कर दिया था कि उन्होंने मुख्य मंत्री की पत्नी के
साथ सार्वजनिक रूप से अपमानजनक व्यवहार किया था। कुछ दिन पहले इन्हीं विजय शाह को वापस मंत्री बना
दिया गया है। जो मुख्य मंत्री अपनी पत्नी के सम्मान की रक्षा नहीं कर सकता, वह पूरे प्रदेश की मां-बहनों के
सम्मान की रक्षा क्या करेगा। आपने मुख्य मंत्री को चुनौती दी कि वे 25 सितम्बर को भोपाल में होने वाली भाजपा
की रैली में जबाव दें कि उन्होंने विजय शाह को अपने मंत्रि-मंडल में पुनः शामिल क्यों किया है ? आपने जनता का
आव्हान करते हुए कहा कि पहले भाजपा को सत्ता से हटाया जाए। कांगे्रस की सरकार सबकी समस्याओं को हल
करेगी।

शिवराज की घोषित योजनाओं के झूठ को बताया 

प्रदेश प्रभारी महासचिव ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के सभी वर्गों के साथ धोखेबाजी की है। प्रदेश
में खाद, बीज और बिजली की खपत न बढ़ने पर भी गेहूं की रिकार्ड तोड़ पैदावार दिखाकर वाहवाही लूट ली गई।
प्रधान मंत्री डाॅ. मनमोहनसिंह और यूपीए की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने जो गेहूं गरीबांे मंे बांटने के लिए भेजा
था, वह भाजपा के दलालों ने बेच डाला। किसानों को अपना भगवान कहने वाले शिवराज की सरकार ने बिजली
चोरी के झूठे मुकदमें दर्ज कर एक लाख 36 हजार किसानों को हथकड़ी पहनाकर जेलों में डाला है। इन दिनों सारे
पाखंडी लोग शिवराज जिताओ का नारा लगा रहे हैं। आपने बाबा रामदेव पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि भगवा
वस्त्र पहनकर यह व्यक्ति जनता को धोखा दे रहा है। वह एकदम फरेबी आदमी है। देश में जितनी मधुमक्खियां नहीं
हैं, उससे कहीं अधिक तो यह बाबा शहद बेच चुका है। वह पिछले दिनों मुख्य मंत्री शिवराजसिंह के साथ ऐसा
आलिंगनबद्ध हुआ था कि लोग शर्मसार हो गए थे। कांगे्रस के राष्ट्रीय महासचिव ने कांगे्रस की यूपीए सरकार द्वारा
शिक्षा, सूचना, भोजन, वन भूमि आदि के कानूनी अधिकार दिये जाने का जिक्र करते हुए कहा कि म.प्र. मंे इन
अधिकारों को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने में भाजपा सरकार कोई रूचि नहीं ले रही है। आपने कहा कि लुटेरों
और कातिलों के खिलाफ हल्ला बोल अभियान की शुरूआत आज विदिशा से हो चुकी है। यह अभियान प्रदेश में
कांगे्रस की सरकार बनने तक जारी रहेगा।
केंद्रीय शहरी विकास मंत्री कमलनाथ ने कहा कि जो लोग प्रदेश की तस्वीर बदलने का वादा करके 2003 मंे
सत्ता में आये थे, उन्होंने इस तस्वीर को बर्बाद कर डाला है और अपने असली चरित्र और असली चाल का परिचय
दे दिया है। इन 10 वर्षों में प्रदेश के नौजवानों के लिए लाखों नये रोजगार बनाने के लिये नये उद्योग खोलने के
खूब दावे हुए, किंतु जितने नये उद्योग नहीं खुले उससे ज्यादा तो पुराने बंद हो गए। आपने पूर्व मुख्य मंत्री
दिग्विजयसिंह को बधाई देते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में राज्य मंे औद्योगीकरण के क्षेत्र में काफी काम किया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493