काजोल ने बताया अपनी त्वचा की देखभाल का राज

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री काजोल ने कहा है कि जब उन्होंने रूपहले पर्दे की दुनिया में कदम रखा तो अपनी त्वचा की देखभाल को गंभीरता से नहीं लिया था, लेकिन अब समय के साथ उन्हें इसके महत्व का अहसास हो रहा है।

काजोल ने ओले टोटल इफेक्ट के चेहरे के रूप में अपनी वापसी की है। वह दो दशकों से फिल्मजगत का हिस्सा हैं।

वह कहती हैं कि प्रारंभ में वह कड़ी मेहनत करती थीं, और अपनी त्वचा को नजरअंदाज कर देती थीं।

काजोल ने मुंबई से ई-मेल के जरिए एक साक्षात्कार में आईएएनएस से कहा, “मैं इससे पहले त्वचा की देखभाल नहीं करती थी। जब इस दुनिया मैंने शुरुआत की तो उस समय मैं युवा थी और काफी मेहनत करती थी, लेकिन मुझे लगता है जब आप बड़े होते हैं, तो महसूस होता है कि आप बदल रहे हैं और दुनिया बदल रही हैं। मैंने रोजाना त्वचा की देखभाल करनी शुरू की और अब भी कर रही हूं।”

त्वचा की दैनिक देखभाल के बारे में उन्होंने बताया, “सबसे अच्छा और आसान तरीका धोना, साफ करना, नमी और रोज रात में मेकअप उतारना, दिन में आठ ग्लास पानी पीना।”

काजोल इससे पहले फिल्म ‘दिलवाले’ में नजर आ चुकीं हैं और वह ब्यूटी प्रोडक्ट से बेहद खुश हैं।

उन्होंने कहा, “मैं वर्ष 2009 से ओले के साथ आधिकारिक तौर पर जुड़ी हुई हूं। इसलिए मैं इसकी ब्रांड एंबेसडर के रूप में खुश हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493