चीन ओपन : क्वार्टर फाइनल में पहुंचे मरे

बीजिंग, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। शीर्ष ब्रिटिश टेनिस स्टार एंडी मरे ने बुधवार को चीन ओपन के पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मरे ने रूस के आंद्रे कुजनेत्सोव को सीधे सेटों में 6-2, 6-1 से हराया।

क्वार्टर फाइनल में अब मरे का सामना हमवतन काइल एडमंड से होगा।

एडमंड ने स्पेन के रॉबटरे बातिस्ता आगुट को तीन सेटों तक खिंचे संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-4, 4-6, 6-4 से हराते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493