शैगी का 21 को मुंबई में प्रदर्शन

मुंबई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। ग्रैमी पुरस्कार विजेता गायक शैगी 21 अक्टूबर को यहां प्रदर्शन करने वाले हैं।

एक बयान के अनुसार, ‘मिस्टर बूमबास्टिक’ गायक कुर्ला के फोनिक्स मार्केटसिटी में डबलिन स्क्वायर पर प्रदर्शन करेंगे।

जमैका मूल के अमेरिकी गायक और रैपर तीन दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। वह मुंबई के अलावा पुणे और बेंगलुरु में भी प्रदर्शन करने वाले हैं।

भारत में उनकी यह दूसरी यात्रा है। इसके पहले वह 2012 में कंसर्ट के लिए बेंगलुरु पहुंचे थे।

ओरविले रिचर्ड ब्युरेल संगीत की दुनिया में मुख्य रूप से शैगी के नाम से जाने जाते हैं। वह 1995 में रिलीज ‘बूमबास्टिक’ और 2000 में रिलीज ‘इट वाज नॉट मी’ और ‘एंजल’ से लोकप्रिय हुए।

47 वर्षीय गायक की नई एल्बम 2015 में ‘दैट लव’ रिलीज हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493