‘नागार्जुन’ में मृणाल जैन, ऋचा मुखर्जी का चुंबन दृश्य

मुंबई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता मृणाल जैन और अभिनेत्री ऋचा मुखर्जी ने टीवी कार्यक्रम ‘नागार्जुन-एक योद्धा’ के लिए अंतरंग चुंबन दृश्य शूट किया।

दोनों पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने टीवी कार्यक्रम के एक रोमांटिक सीक्वेंस के लिए यह चुंबन दृश्य दिया।

ऋचा कार्यक्रम में उर्नी की भूमिका में हैं, जबकि मृणाल इस शो में संकचुर्ना की भूमिका में हैं। दोनों चुबंन दृश्य के लिए बिल्कुल सहज थे, क्योंकि यह दृश्य के लिए जरूरी था।

ऋचा ने एक बयान में कहा, “मृणाल और मैंने इस दृश्य के लिए पहले ही काफी बातें की, जिससे हम इस दृश्य के लिए बिल्कुल सहज थे।”

उन्होंने कहा, “हमें इसके लिए ज्यादा रिटेक नहीं करने पड़े। मृणाल ने मुझे बेहद सहज बना दिया था।”

‘नागार्जुन- एक योद्धा’ लाइफ ओके पर प्रसारित होती है। इसमें निकितन धीर और पूजा बनर्जी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493