महिलाएं मुझे बिना इजाजत छूती हैं : टेलर लॉटनर

लॉस एंजेलिस, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। जैकब ब्लैक के रूप में ‘ट्विलाइट’ फिल्म श्रंखला में नजर आने वाले अभिनेता टेलर लॉटनर का कहना है कि उनकी महिला प्रशंसक अक्सर उनकी इजाजत के बिना उनकी मांसपेशियों को छूती हैं।

‘द एलन डेजेनर्स शो’ में लॉटनर के हालिया दौरे के दौरान शो के मेजबान डेजेनर्स ने पुरानी बातों को याद करते हुए बताया कि पिछली बार जब अभिनेता आए थे तो उनकी प्रशंसक महिलाएं मंच पर चढ़कर उनके पेट पर ऊपर-नीचे हाथ फेरने लगी थी।

डेजेनर्स ने जब इस संबंध में अभिनेता से पूछा तो उन्होंने कहा, “महिलाएं अकसर ऐसा करती हैं क्योंकि वे इसे पर्दे पर देखती हैं। उन्हें लगता हैं कि यह उनका है और वह खुद इसकी हकदार हैं। यह अजीब बात है कि वे इस बारे में पूछती भी नहीं हैं। वे मुझे छूना शुरू कर देती हैं, जबकि मैं सिर्फ उनकी आंखों में देखकर बात करता हूं।”

शो के इस एपिसोड का प्रसारण भारत में गुरुवार को रोमेडी नाऊ चैनल पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493