कोच तिते के विश्वास को सार्थक करना चाहते हैं गियुलियानो

नटाल (ब्राजील), 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्राजील फुटबाल टीम के मिडफील्डर गियुलियानो का कहना है कि वह अपनी राष्ट्रीय टीम के कोच तिते की ओर से उन पर जताए गए विश्वास को सार्थक करना चाहते हैं।

विश्व कप क्वालिफायर में बोलीविया के खिलाफ होने वाले मुकाबले में गियुलियानो अपने कोच के विश्वास को सही साबित करने की सोच रहे हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ब्राजील के लिए नौ मुकाबले खेल चुके गियुलियानो को टीम में निलंबित किए गए ग्वांगझू एवरग्रांडे के लिए खेलने वाले फालिन्हो के स्थान पर शामिल किया गया है।

रूस के फुटबाल क्लब जेनित सेंट पीटर्सबर्ग के लिए खेलने वाले गियुलियानो ने कहा, “मैं जानता हूं कि मुझ पर तिते का विश्वास है। वह मुझे एक अवसर दे रहे हैं। अगर उन्होंने मुझे बुलाया है, तो इसका मतलब है कि वह मुझ पर विश्वास करते हैं।”

गियुलियानो ने कहा कि उन्हें अब अपने हिस्से का काम करना है।

रूस में होने वाले विश्व कप-2018 के लिए चल रहे क्वालिफाईंग 10 दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग ग्रुप में ब्राजील दूसरे स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493