वडोदरा, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। रणजी ट्रॉफी के पिछले सत्र में सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली असम के लिए इस सत्र का पहला दिन निराशाजनक रहा।
यहां रिलायंस स्टेडियम में जारी रणजी ट्रॉफी के अपने पहले मैच के पहले दिन गुरुवार का खेल खत्म होने तक असम ने दिल्ली के खिलाफ छह विकेट के नुकसान पर 132 रन बना लिए हैं।
पहले दिन स्टम्प्स तक असम के बल्लेबाज तरजिंदर सिंह 31 और स्वरूपम पुरकायस्थ आठ रनों पर नाबाद हैं।
दिल्ली ने टॉस जीत कर असम को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया था। असम के लिए सर्वाधिक स्कोर राहुल हजारिका (37) ने किया।
दिल्ली की तरफ से नवदीप सैनी, मनन शर्मा और वरुण सूद ने दो-दो विकेट लिए।
dharmpath.com dharmpath