रणजी ट्रॉफी : कप्तान जयदेव के शतक से सौराष्ट्र मजबूत

विजयनगरम, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। कप्तान जयदेव शाह (नाबाद 120) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत सौराष्ट्र ने डॉ. पीवीजी राजू एसीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रहे रणजी ट्रॉफी के पहले दौर के मैच के पहले दिन गुरुवार को पांच विकेट के नुकसान पर 269 रन बना लिए हैं।

जयदेव के अलावा शेल्डन जैक्सन ने 76 रनों का अहम योगदान दिया। शेल्डन और जयदेव के बीच चौथे विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी हुई।

शेल्डन ने अपनी पारी में 95 गेंदें खेलते हुए 10 चौके और दो छक्के लगाए। जयदेव ने अपनी पहले दिन की नाबाद पारी में 141 गेंदों का सामना करते हुए 23 चौके लगाए। शेल्डन का विकेट 149 के कुल योग पर गिरा।

सौराष्ट्र के ऊपरी क्रम के बल्लेबाज अहमदभाई डोडिया और अर्पित वासवदा खाता खोले बगैर पवेलियन लौटे, जबकि सलाबी बल्लेबाज सागर जोगियानी सिर्फ 22 रन बना सके।

टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लेने वाली राजस्थान टीम की ओर से अनिकेत चौधरी ने दो विकेट चटकाए, जबकि पंकज सिंह, नाथू सिंह और के. अजय सिंह को 1-1 सफलता हासिल हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493