नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। आजकल वातावरण में वायुजनित धूल, दूषित तत्व, धुआं, एलर्जन्स, वायरस और केमिकल्स ट्रैपिंग की समस्या बढ़ गई है ऐसे में हवा को शुद्ध करने के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी ब्लूएयर ने भारत में दो नए एयर प्यूरीफायर लांच किया। ब्लूएयर अब 22,990 रुपये में जबकि ब्लूएयर न्यू स्मार्ट क्लासिक 55,000 रुपये में उपलब्ध है।
दक्षिण एशिया क्षेत्र के ब्लूएयर के निदेशक गिरीश बापट ने कहा, “हमारा मिशन भारतीय महिलाओं, बच्चों और पुरुषों को घर या भवन के अंदर सुरक्षित हवा उपलब्ध कराना है और बढ़ते वायु प्रदूषण की वजह से स्वास्थ्य चुनौतियों से सुरक्षित करना है।”
गिरीश ने बताया, “भारत के तेजी से उभरते एयर प्यूरिफायर मार्केट में ब्लूएयर प्रीमियम सेगमेंट में ब्रांड लीडर रहा है। हमारे नए ब्लू एयर प्यूरिफायर के लांच ने अधिक से अधिक लोगों को घर पर साफ हवा में सांस लेने का अवसर प्रदान किया है।”
लांच में ब्लूएयर द्वारा प्यूरिफायर्स के लिए दिल्ली और मुंबई में कंपनी की रिटेल के विस्तार की घोषणा भी की गई, जो आने वाले महीनों में देश के अन्य प्रमुख शहरों में भी विस्तारित किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath