निशानेबाजी विश्व कप में जीतू राय ने जीता रजत पदक

बोलोग्ना (इटली), 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के अग्रणी निशानेबाज जीतू राय ने गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप में 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा का रजत पदक जीता।

विश्व कप में सातवीं वरीयता हासिल निशानेबाज जीतू क्वालिफाइंग राउंड में भी दूसरे स्थान पर रहे थे।

जीतू ने क्वालिफाइंग में 568 अंकों के साथ फाइनल में प्रवेश किया। यूक्रेन के ओलेह ओमेलचुक शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में पहुंचे थे।

फाइनल में हालांकि चीन के वेई पांग ने बाजी मारी।

जीतू ने फाइनल में शुरुआत तो अच्छी की और बढ़त बना ली थी, लेकिन पांग ने जल्द ही जीतू को पछाड़ दिया।

चौथे और पांचवें सीरीज में जीतू के कुछ निशाने बहके और अंतत: 188.8 अंक हासिल कर वह रजत पदक हासिल कर सके। वहीं पांग ने 190.6 अंकों के साथ स्वर्ण पर कब्जा जमाया।

सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त दक्षिण कोरिया के जोंगोह जिन को छोड़कर दुनिया के सिर्फ शीर्ष-10 निशानेबाजों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

आईएसएसएफ विश्व कप वर्ष का आखिरी प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493