करीना की तरह गर्भावस्था में स्टाइलिस्ट दिखना चाहती हैं मसाबा

मुंबई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। फैशन डिजाइनर मसाबा अपने पहले बच्चे को जन्म देने जा रहीं अभिनेत्री करीना कपूर की फैशन शैली से काफी प्रभावित हैं। उनका कहना है कि अगर वह गर्भावस्था के दौरान करीना की तरह आधी स्टाइलिस्ट भी दिख पाती हैं तो उन्हें बेहद खुशी होगी।

फिल्म निर्माता मधु मांटेना से शादी रचाने वाली मसाबा ने आईएएनएस को बताया, “मैंने किसी भी अंतर्राष्ट्रीय या राष्ट्रीय मशहूर हस्ती को करीना की तरह स्टाइलिस्ट कपड़ों में नहीं देखा है। आप उन्हें डेनिम और चप्पल के साथ ही खूबसूरत सेक्सी मैक्सी में भी देख सकते हैं।”

उन्होंने कहा कि करीना स्वभाविक रूप से गर्भावस्था के दौरान शांत और खुश रहकर इसका आनंद ले रही हैं। करीना गर्भावस्था के दौरान ढीले -ढाले कपड़ों के बजाय खुद को स्टाइलिस्ट दिखाने के लिए सही और खूबसूरत कपड़ों का चुनाव कर रही हैं।

मसाबा दिल्ली में आयोजित होने वाले अमेजन इंडिया फैशन वीक स्प्रिंग समर-2017 में 15 अक्टूबर, 2016 को अपना संग्रह पेश करेंगी।

मसाबा त्योहारों के मौसम में ‘मसाबा फॉर लाइफस्टाइल’ के तहत सीमित मात्रा में गिफ्ट बैग्स और गिफ्ट कार्डस को भी पेश करने वाली हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493