शिवराज सिंह की सभा में सिगरेट,गुटका पानी के पाउच बेचती भांजियां

398394396399400399396402अनिल सिंह (भोपाल )–भाजपा के कार्यकर्ता महाकुम्भ में नेता लोग अपनी अपनी मस्ती और जुगाड़ में थे वहीँ लाड़ली तथा मामा की भांजियां अपना पेट पालने के लिए सिगरेट,गुटका तथा पानी के पाउच बेचती फिर रहीं थीं,इन बच्चियों को जब कार्यकर्ताओं द्वारा फेंका भोजन खाते हुए देखा गया तब इन्होने कहा की ऐसा खाना आज तक नहीं खाया।
मामा नेताओं के सेटिंग में व्यस्त थे भांजियां पाउच बेचने में
मामा को फुर्सत नहीं,किसी नेता का ध्यान नहीं,कोई अधिकारी चिंतित नहीं यही तस्वीर है पिछले 10 वर्षों की बस सत्ता पर अपना अधिकार रखना कोई भी झूठ बोलना पड़े जब राजधानी की यह स्थिति है तब आप सोचिये अन्य जगह क्या होगा यह अंदाजा लगाना कोई मुश्किल नहीं है।
भांजियां स्कूल भी नहीं जाती हैं
भांजियों ने बताया कि गरीबी के कारण वे स्कूल भी नहीं जातीं,कचरा बीन कर अपने परिवार की मदद करती हैं,आज मेला लगा है अतः वे यह काम कर रहीं हैं कुछ ज्यादा कमाई के लिए ।ये भांजियां मुस्कान ,शिवानी ,रिजवाना ,अंजलि की स्थिति मामा की भांजियों की कहानी बयान करने के लिए पर्याप्त है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493