टोक्यो परेड में ओलम्पिक, पैरालम्पिक खिलाड़ियों को सराहा

टोक्यो, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। लाखों जापानियों ने शुक्रवार को राजधानी टोक्यो में एक परेड में शामिल देश के ओलम्पिक और पैरालम्पिक पदक विजेताओं का जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर प्रशंसकों ने 87 खिलाड़ियों के पक्ष में नारे लगाए। इन खिलाड़ियों ने रियो ओलम्पिक खेलों में 12 स्वर्ण, आठ रजत और 21 कांस्य पदक जीते।

खिलाड़ियों के सम्मान में निकाली गई परेड में करीब 800,000 लोग शामिल हुए। लोगों ने ओलम्पिक और पैरालम्पिक एथलीट की जीत पर अपनी खुशी जताई। खिलाड़ी परेड में खुली छत वाली बस पर सवार थे और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन कर रहे थे।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, टोक्यो के टोरनोमोन जिले से शुरू हुई इस परेड ने ढाई किलोमीटर का रास्ता तय किया और निहोमबाशी में इसका समापन हुआ।

समाचार पत्र ‘जापान टाइम्स’ के मुताबिक, परेड में शामिल एरि ओगेन नाम के व्यक्ति ने कहा, “यह खिलाड़ियों को शुक्रिया अदा करने का अवसर है और इससे जापान के लोगों को शक्ति और ऊर्जा मिलती है। “

जापान ओलम्पिक समिति के अनुसार, इस साल हुए ओलम्पिक खेलों में देश ने अब तक के सबसे अधिक पदक जीते।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493