नई दिल्ली , 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारती एयरटेल ने शुक्रवार को खुदरा दुकानों और ऑनलाइन आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस की पेशकश की घोषणा की।
कंपनी ने कहा कि एयरटेल इन्फिनिटी पोस्टपेड प्लान के साथ आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के उपयोगकर्ता 3जी/4जी डाटा के साथ 10जीबी मुफ्त हर महीने एक साल यह लाभ उठा सकते हैं।
एक बयान में भारती एयटेल के भारत और दक्षिण एशिया के संचालन निदेशक अजय पुरी ने कहा, “हम अपने उपयोगकर्ताओं के लिए इस रोमांचक डाटा प्रस्ताव लाकर खुश हैं। इससे वे अद्भुत आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस का ज्यादा बेहतर अहसास कर सकेंगे।”
एयरटेल का इन्फिनिटी पोस्टपेड प्लान असीमित वॉयस कॉल-लोकल, एसटीडी की राष्ट्रीय रोमिंग पर सुविधा देता है। इसके साथ ही 4जी/3जी डाटा, एसएमएस और नि:शुल्क सदस्यता के साथ विंक संगीत और फिल्म की भी सुविधा है।
dharmpath.com dharmpath