नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। त्योहारों के अवसर पर फुजीफिल्म इंडिया ने इन्स्टैक्स मिनी 8 कैमरा सीरीज पर नए और आकर्षक ऑफर की पेशकश की है। कंपनी ने इस सीजन अपने उपभोक्ताओं के लिए तीन नए ऑफर पेश किए हैं- मिनी 8 बंडल पैक, मिनी 8 फेस्टिवल बॉक्स और मिनी 8 पार्टी बॉक्स।
फुजीफिल्म ने पिछले साल भारत में अपनी इन्सटैक्स रेंज लॉन्च किया था। इन्सटैक्स के साथ उच्च गुणवत्ता की तस्वीरें हासिल की जा सकती हैं। इसे तुरन्त प्रिंट भी किया जा सकता है। यानी फोटो लीजिए और कैमरे से तुरंत प्रिन्ट बाहर आ जाएगा, धीरे धीरे डेवलप होगा और एक मिनट में शार्प हो जाएगा। इसके लिए इन्सटैक्स के साथ केवल ओरिजिनल शेयर करना है।
फुजीफिल्म इन्सटैक्स मिनी 8 कैमरा आकर्षक एवं कॉम्पैक्ट बॉडी डिजाइन के अलावा एक सेंसर के साथ आता है जो रोशनी को पहचानता है। इसमें एलईडी इंडीकेटर से युक्त ब्राइटनेस एडजस्टमेन्ट है जिसके द्वारा आप विभिन्न मोड्स में आसानी से तस्वीरें ले सकते हैं। यह शानदार सात रंगों रसबरी, ग्रेप, व्हाइट, पिंक, ब्लू, यैलो और ब्लैक में उपलब्ध है।
dharmpath.com dharmpath