किम कर्दशियां की तरह बिना मेकअप के दिखें खूबसूरत

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार किम कर्दशियां बिना मेकअप किए पेरिस फैशन शो के दौरान बैलेनसिएगा शो में नजर आईं।

अगर आप भी किम की तरह बिना मेकअप के भी खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो आपको चेहरे की सफाई करने वाला बढ़िया क्लींजर, टोनर और नमी बनाएं रखने के लिए मॉइस्चराइजर और हल्का सा फाउंडेशन (लाइटवेट) लगाने की जरूरत है।

लक्मे सैलून की नेशनल क्रिएटिव डायरेक्टर सुषमा खान के सुझावों को अपना आप भी किम की तरह सौम्य और खूबसूरत नजर आ सकती है :

* पूरी तरह से साफ, रोशन और निखरी त्वचा के लिए आपको अच्छी कंपनी की क्लींजर, टोनर, दिन में लगाया जाने वाला मॉइस्चराइजर और लाइटवेट फाउंडेशन लगाने की जरूरत है। आप सादे लुक में भी काफी आकर्षक लगेंगी।

* चेहरे की गहरी सफाई करने के लिए फेस क्लिंजर का इस्तेमाल करें और आंखों पर हल्का मेकअप करके भी आप खूबसूरत दिख सकती हैं।

* चेहरे पर सौम्य अल्कोहल फ्री टोनर लगाएं और हल्का मॉइशस्चरॉइजर त्वचा में चमक व नमी बनाए रखने के लिए लगाएं।

* अपने लुक को पूरा करने के लिए लाइटवेट फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। यह चेहरे पर प्राकृतिक चमक को परिलक्षित करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493