रांची, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड में हुए दो सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, एक दुर्घटना शनिवार सुबह रांची से करीब 130 किलोमीटर दूर हजारीबाग जिले में हुई, जब एक यात्री बस ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। बस में 50 लोग सवार थे। इस हादसे में ंचार लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 40 घायल हो गए।
बस बिहार के गया जिले से जमशेदपुर जा रही थी।
एक अन्य हादसा शुक्रवार शाम हुआ। दो युवकों की मोटरसाइकिल रोड डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें दोनों की मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath