देश का विदेश्ीा मुद्रा भंडार 371 अरब डॉलर

चेन्नई, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 30 सितंबर तक 371.99 अरब डॉलर रहा है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 30 सितंबर तक यह भंडार 371.99 अरब डॉलर रहा, जबकि 23 सितंबर तक यह 370.76 अरब डॉलर था।

विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 30 सितंबर तक 346.71 अरब डॉलर, सोना 21.40 अरब डॉलर, स्पेशल ड्राइंग राइट्स 1.48 अरब डॉलर और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भंडारण 2.38 अरब डॉलर रहा।

देश में 23 सितंबर तक के विदेशी मुद्रा भंडार में 345.24 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां, 21.64 अरब डॉलर का सोना, 1.49 अरब डॉलर का स्पेशल ड्राइंग राइट्स और आईएमएफ में भंडारण 2.39 अरब डॉलर का रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493