शेखर के पिता के आभारी हैं शान

मुंबई, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। वर्तमान में सिंगिंग रियलिटी शो ‘द वॉयस इंडिया किड्स’ में कोच के रूप में नजर आ रहे लोकप्रिय गायक शान अपने साथ कोच शेखर रावजियानी के पिता के माता को देखकर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि हंसमुख रावजियानी उनके गुरु हैं।

शेखर के पिता ने ‘फैमिली स्पेशल’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं शान उन्हें देखकर बेहद खुश हैं।

शान ने कहा, “मेरी बहन सागरिका और मैंने छोटे पर्दे के लाइव शो में प्रदर्शन के साथ शुरुआत की थी और मैं बहुत भाग्यशाली था कि मैंने ऐसे शो में प्रस्तुति दी, जहां हंसमुख थे। उन्होंने मुझसे कहा था कि वह मुझे और मेरी बहन को प्रस्तुति के लिए विभिन्न मंच मुहैया कराएंगे।”

उन्होंने कहा, “पिछले 24 वर्षो से उन्होंने मुझे प्रेरित किया है। मैं शेखर के माता-पिता के लिए खुश हूं।”

‘द वॉयस इंडिया किड्स’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल एंडटीवी पर होता है। यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित रियल्टी प्रारूप ‘वॉयस’ का भारतीय संस्करण है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493