एकता कपूर बेहतरीन कहानीकार हैं : मौनी रॉय

मुंबई, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘नागिन 2’ में एक बार फिर एकता कपूर के साथ काम कर रहीं अभिनेत्री मौनी रॉय उन्हें बेहतरीन कहानीकार मानती हैं।

मौनी ने एक साक्षात्कार में कहा, “एकता किसी भी शो की जान होती हैं। वह जानती हैं कि नए किरदारों को कैसे गढ़ना है। मेरे ख्याल से वह एक बेहतरीन कहानीकार हैं और उनके साथ काम कर मैं खुश हूं।”

उन्होंने कहा कि एकता दर्शकों की नब्ज जानती हैं। उन्हें पता था कि ‘नागिन’ जरूर सफल होगी। उन्होंने सही कहानी पेश की।

अभिनेत्री ने कहा कि वह ‘नागिन 2’ में दोहरी भूमिका में नजर आएंगी। उन्होंने इसे मुश्किल बताया।

मौनी ने कहा, “मैं मां और बेटी, दोनों के किरदारों में हूं। इसलिए यह मेरे लिए मुश्किल है।”

इस शो का प्रसारण आठ अक्टूबर से होने जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493