टेनिस : चीन ओपन के फाइनल में पहुंचीं कोंटा

बीजिंग, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिटिश महिला टेनिस खिलाड़ी योहान्ना कोंटा ने शनिवार को चीन ओपन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

सेमीफाइनल मुकाबले में कोंटा ने अमेरिका की मैडिसन कीज को कड़े मुकाबले में 7-6(1), 4-6, 6-4 से मात देते हुए फाइनल में जगह बनाई।

इस जीत के साथ ही कोंटा का डब्ल्यूटीए विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 में पहुंचना तय हो गया है।

फाइनल में उनका सामना पोलैंड की एग्निएस्का रादवांस्का और यूक्रेन की एलीना स्वितोलिना के बीच होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले की विजेता से होगा।

कोंटा को पहले सेट में कीज ने कड़ी टक्कर दी। 2-4 से पीछे होने के बाद भी कीज इस सेट को टाई ब्रेक तक खींच ले गईं। लेकिन कोंटा ने हार नहीं मानी और टाईब्रेक में सेट अपने नाम किया।

लेकिन कीज भी मैच आसानी से गंवाने के मूड में नहीं थीं। उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए दूसरा सेट 6-4 से जीत मैच को निर्णायक तीसरे सेट में पहुंचा दिया।

कोंटा ने हालांकि धैर्य से काम लेते हुए इस सेट को जीत मैच अपने नाम कर लिया और फाइनल में जगह बनाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493