इस समझौते पर दमिश्क में 26 अगस्त, 2015 को हस्ताक्षर हुए थे और इसे अगस्त 2016 की शुरुआत में डूमा से अनुमोदन के लिए पेश किया गया था। समझौते के तहत सीरिया ने रूसी वायु सेना की इकाई को उसके समस्त बुनियादी ढांचे सहित लटाकिया प्रांत में मेमीम अड्डे के इस्तेमाल की मंजूरी दी है।
सीरिया ने समझौते के तहत रूस को सभी कार्यो के निष्पादन के लिए हथियारों, गोला बारूद, उपकरण और अन्य सामग्रियों को लाने की मंजूरी दी।
इसके तहत रूस के सुरक्षा कर्मियों को सीरियाई सीमा में बिना किसी रोक-टोक के आने-जाने की मंजूरी दी गई है।
dharmpath.com dharmpath