रणजी ट्रॉफी : पदार्पण मैच जीत छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास

रांची, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। पहली बार रणजी ट्रॉफी में खेल रही छत्तीसगढ़ की टीम ने टूर्नामेंट का जीत के साथ आगाज किया है। छत्तीसगढ़ ने रणजी ट्रॉफी के पहले दौर के मैच में शनिवार को त्रिपुरा को नौ विकेट से हराया।

जेएससीए अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में हुए मैच में कुल सात विकेट लेने वाले अजय मंडल और मैच में इकलौता शतक लगाने वाले आशुतोष सिंह (140) छत्तीसगढ़ की जीत के हीरो रहे।

छत्तीसगढ़ के गेंदबाजों ने अजय मंडल की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन किया और टॉस जीत कर पारी की शुरुआत करने उतरी त्रिपुरा की पहली पारी 118 रनों पर और दूसरी पारी 149 रनों पर समेट दी।

छत्तीसगढ़ ने आशुतोष की शानदार शतकीय पारी की मदद से 255 रन बनाए और दूसरी पारी में मिले महज 13 रनों का लक्ष्य हासिल करने में भी उसे खास परेशानी नहीं हुई।

छत्तीसगढ़ की तरफ से 10 खिलाड़ियों ने इस मैच से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया। टीम की कमान भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके मोहम्मद कैफ को सौंपी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493