रणजी ट्रॉफी : उप्र पर पारी से हार का खतरा

हैदराबाद, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश पर रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सत्र के अपने पहले मैच में पारी से हार का खतरा मंडरा रहा है।

मध्य प्रदेश के 465 रनों के विशाल स्कोर के जवाब में पहली पारी महज 176 रनों पर सिमटने के बाद फॉलोऑन खेलने उतरी उत्तर प्रदेश ने तीसरे दिन शनिवार का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए हैं।

दिन का खेल खत्म होने तक तन्मय श्रीवास्तव 60 और सरफराज खान 18 रनों पर नाबाद हैं।

शुक्रवार के पहली पारी के स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 131 रनों से आगे खेलने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम शनिवार को अपने खाते में 45 रन ही जोड़ पाई और 176 रनों पर पवेलियन लौट गई।

उसके लिए सर्वाधिक 37 रन एकलव्य द्विवेदी ने बनाए। कुलदीप यादव ने 36 रनों का योगादन दिया। मध्य प्रदेश की तरफ से गौरव यादव ने सर्वाधिक चार और ईश्वर पांडे ने तीन विकेट लिए। चंद्रकांत साकुरे को एक विकेट मिला। एक बल्लेबाज रन आउट हुए जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी श्रृंखला के लिए राष्ट्रीय एकदिवसीय टीम में चुने गए कप्तान सुरेश रैना बल्लेबाजी करने नहीं उतरे।

289 रनों से पीछे चल रही उत्तर प्रदेश को मध्य प्रदेश ने फॉलोऑन खेलने के लिए आमंत्रित किया।

तन्मय के साथ पारी का आगाज करने आए अल्मास शौकत (25) ने ठीक-ठाक शुरुआत की और दोनों खिलाड़ियों ने 56 रन जोड़े। गौरव ने शौकत को पवेलियन भेज मध्य प्रदेश को पहली सफलता दिलाई। उमंग शर्मा दो रनों का योगदान देकर पवेलियन लौट गए।

इसके बाद तन्मय और सरफराज ने पारी को संभाला और दिन का खेल खत्म होने तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया।

मध्य प्रदेश ने अपनी पहली पारी में हरप्रीत सिंह के 216 रनों की मदद से विशाल स्कोर खड़ा किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493