अब जेम्स बांड कोई महिला होनी चाहिए : लिली कोले

लंदन, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री लिली कोले का कहना है कि अब किसी महिला को जेम्स बांड का किरदार निभाना चाहिए। उन्होंने साथ ही कहा कि वह इस किरदार में केट ब्लांकेट को देखना चाहती हैं।

लंदन, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री लिली कोले का कहना है कि अब किसी महिला को जेम्स बांड का किरदार निभाना चाहिए। उन्होंने साथ ही कहा कि वह इस किरदार में केट ब्लांकेट को देखना चाहती हैं।

वेबसाइट ‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार 28 वर्षीय लिली जो एक मॉडल और उद्यमी भी हैं, वह बांड गर्ल की जगह 007 का किरदार निभाना पसंद करेंगी। वह बांड गर्ल का घिसापिटा और गैर दिलचस्प किरदार नहीं निभाना चाहतीं।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह बांड गर्ल का किरदार निभाना चाहती हैं, कोले ने ‘बैंग शो बिज’ में कहा, “इसकी जगह मैं बांड बनना पसंद करूंगी। मुझे नहीं लगता कि यह किरदार ज्यादा दिलचस्प है। बांड का किरदार ज्यादा मजेदार होगा।”

लिली ने कहा, “मुझे पुरुष और महिला से जुड़ी घिसीपिटी मान्यताएं भी पसंद नहीं हैं।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि समय आ गया है जब बांड कोई महिला होनी चाहिए।”

कौन सी महिला कलाकार इस भूमिका के लिए उपयुक्त रहेंगी? इस सवाल पर लिली ने कहा, “कई सशक्त महिला कलाकार हैं। मेरे दिमाग में केट ब्लांकेट का नाम आ रहा है। मुझे लगता है कि वह उपयुक्त रहेंगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493