दुबई एयरोस्पेश को ‘लेसर ऑफ द इयर’ अवॉर्ड

दुबई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। दुबई के एयरोस्पेश उपक्रम (डीएई) को मध्य पूर्व और अफ्रीका के ‘लेसर ऑफ द इयर’ अवॉर्ड प्राप्त हुआ है। यह पुरस्कार एविएशन 100 अवार्ड समारोह में प्रदान किया गया।

यह पुरस्कार इस महीने की शुरुआत में एयरलाइन इकॉनोमिक्स द्वारा एयरलाइन इकॉनोमिक्स ग्रोथ फ्रंटियर्स दुबई सम्मेलन के उद्धाटन पर दिया गया।

कंपनी डीएई के हालिया पुनरुत्थान के नेतृत्वकर्ता मुख्य कार्यकारी अधिकारी फिरोज तारापोर को उनके इस योगदान के लिए ‘साल के मध्य पूर्व और अफ्रीका मुख्य कार्यकारी अधिकारी’ का पुरस्कार भी इसी समारोह में मिला।

उद्योग जगत के वैश्विक वितरण सूची के लिए भेजे गए करीब 10 हजार से ज्यादा नामों की सूची में से एक व्यापक सर्वेक्षण से दो महीने के समय में इस पुरस्कार के विजेताओं का फैसला किया गया। ‘लेसर ऑफ द इयर’ अवॉर्ड का निर्धारण कड़े मानदंडों के तहत और व्यापक नामांकन प्रक्रिया द्वारा किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493