मोटरस्पोर्ट्स : अनिंदित, टेरी ग्रांट राष्ट्रीय रेसिंग चैंपियनशिप के दूसरे दौर में जीते

कोयंबतूर, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। जेके टायर एफएमएससीआई राष्ट्रीय रेसिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन रविवार को जाने माने अंतर्राष्ट्रीय स्टंट ड्राइवर टेरी ग्रांट ने जहां अपनी कलाबाजियों से दर्शकों को रोमांचित किया, वहीं हैदराबाद के अनिंदित रेड्डी ने यूरो जेके 16 वर्ग में अपना दबदबा बरकरार रखा और शीर्ष स्थान पर पहुंच गए।

अनिंदित के अब 76 अंक हैं और वह खिताब की दौड़ में अनंत षणमुगम (76) के साथ बराबरी की टक्कर में हैं।

एलजीबी फॉमूर्ला 4 के रेसर विष्णु प्रसाद और जेके टूरिंग कार्स के सितारे आशीष रामास्वामी ने भी रविवार के दिन अपना जलवा बरकरार रखा, और दो दिनों में अपनी सारी रेस जीतते हुए चैंपियनशिप की दौड़ में पहले स्थान पर बने हुए हैं।

रविवार का दिन हालांकि विश्व रिकॉर्डधारी टेरी के नाम रहा, जिन्होंने हरि सिंह, रोहिताज सिंह और सन्नी कुमार जैसे भारतीय सितारों के साथ मिलकर खचाखच भरे कारी मोटर स्पीडवे पर ऐसे ऐसे करतब दिखाए कि लोग रोमांचित हो उठे।

स्टंट के माहिर रेसरों ने ट्रैक पर महिला मॉडल्स के इर्द-गिर्द रेसिंग कार को 360 डिग्री में घुमाते हुए कलाबाजियां दिखाईं, जिससे दर्शकों की सांसें मानों थम सी गईं। बाद में टेरी ने कहा, “आज का दिन (रविवार) शानदार रहा, खास तौर पर कोयंबटूर के लोगों ने जमकर साथ दिया।”

अनिंदित रविवार सुबह सिर्फ एक रेस में चूके, जहां कांटे के मुकाबले में उन्हें दूसरा स्थान मिला। हालांकि जल्दी ही संभलते हुए अनिंदित ने आखिरी रेस जीत ली।

बेंगलुरू के अनंत ने अपने खाते में 28 अंक जोड़ते हुए यूरो जेके 16 वर्ग के मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। शनिवार तक आगे चल रहे नयन चटर्जी अब 73 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं, और बाकी दोनों रेसर से सिर्फ तीन अंक के फासले पर हैं। मुंबई के नयन को तीनों रेस में चौथा स्थान मिला

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493