नेपीथा, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। म्यांमार के राखिने राज्य में तीन सीमा चौकियों पर हथियारबंद लोगों के हमले में नौ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पुलिस ने सोमवार को बताया कि आठ हथियारबंद लोगों को मार गिराया गया और दो को जिंदा पकड़ा गया है। सीमा चौकियों पर रविवार को हमला हुआ था।
पुलिस ने चौकियों से भारी मात्रा में हथियार, गोलाबारूद व कारतूस बरामद किए।
dharmpath.com dharmpath