नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के औद्योगिक उत्पादन के आकंड़ों में लगातार दूसरे महीने नरमी देखने को मिल रही है। अगस्त में इसमें 0.7 फीसदी की सुस्ती देखने को मिली, जबकि जुलाई में इसमें 2.49 फीसदी की कमी आई थी। पिछले साल अगस्त में इसमें 6.3 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी।
केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) सोमवार को जारी आंकड़ों में बताया गया है कि औद्योगिक उत्पादन में गिरावट का मुख्य कारण विनिर्माण उत्पादन में 0.3 फीसदी की गिरावट होना है, जिसकी समग्र सूचकांक में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी है।
वहीं, सूचकांक को दो अन्य प्रमुख उपसूचकांक बिजली उत्पादन में 0.1 फीसदी की बढ़ोतरी और खनन में 5.6 फीसदी की गिरावट देखी गई है।
dharmpath.com dharmpath