तीसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं जेसिका सिम्पसन

लॉस एंजेलिस, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। गायिका से डिजाइनर बनी जेसिका सिम्पसन अपने पति एरिक जॉनसन के तीसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं।

लॉस एंजेलिस, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। गायिका से डिजाइनर बनी जेसिका सिम्पसन अपने पति एरिक जॉनसन के तीसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, सिम्पसन द्वारा शराब नहीं पीना उनके गर्भवती होने के संकेतों में से एक है।

सूत्र ने बताया कि पिछले महीने सिम्पसन और एरिक न्यूयॉर्क शहर के एक रेस्तरां में साथ देखे गए, लेकिन सिर्फ एरिक ही शराब पी रहे थे।

सबसे बड़ा संकेत सिम्पसन का बेबी बंप है, जो उनके लॉस एंजेलिस वापस जाने के दौरान नजर आया।

प्रकाशन ने यह भी बताया कि सिम्पसन के करीबी पहले से ही बच्चे के बारे में उत्सुक हैं।

सूत्र ने कहा, “उनके चेहरे पर वास्तव में वह चमक है। वह और एरिक जुलाई से सक्रिय रूप से बच्चे के लिए कोशिश कर रहे थे, इसलिए सभी उनके गर्भवती होने को लेकर आश्वस्त है।”

सिम्पसन और जॉनसन पहले से ही मैक्स (4) और एस क्नूट (3) के माता-पिता हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493