‘शिवांगम’ के विजुअल इफेक्ट्स पर 20 करोड़ से ज्यादा खर्च : रामाकृष्ण

चेन्नई, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्मकार कोदी रामाकृष्ण का कहना है कि उन्होंने अपनी आगामी पौराणिक थ्रिलर फिल्म ‘शिवांगम’ के विजुअल इफेक्ट्स पर 20 करोड़ से ज्यादा रुपये खर्च किए हैं, जिसमें कंम्प्यूटर से बने 60 मिनट के ग्राफिक को दिखाया गया है।

दिव्या स्पंदना की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म तमिल, तेलुगू और कन्नड़ में रिलीज होगी।

रामाकृष्ण ने आईएएनएस को बताया, “इस फिल्म में लड़की पुनर्जन्म लेकर बदला लेती है। कहानी भगवान शिव के 120 फुट लंबे सांप के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में लगभग एक घंटे के शानदार कंम्प्यूटर ग्राफिक को दर्शाया गया है। निर्माताओं ने सिर्फ वीएफएक्स (विजुअल इफेक्ट्स) पर 20 करोड़ खर्च किए हैं।”

फिल्म में दिवंगत कन्नड़ सुपरस्टार विष्णुवर्धन को डिजिटल तकनीक से फिर से जीवित दिखाया जाएगा।

‘बाहुबली’ और ‘ईगा’ में वीएफएक्स देने वाली कंपनी माकुता इस फिल्म के वीएएफएक्स की जिम्मेदारी संभाल रही है।

फिल्म का निर्माण साजिद कुरैशी ने किया है और इसे श्री थेंडानल फिल्म्स द्वारा रिलीज किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493