शिल्पा शेट्टी के पिता का निधन

मुंबई, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। शिल्पा शेट्टी के पिता सुरेंद्र शेट्टी का मंगलवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से वर्सोवा स्थित उनके घर में निधन हो गया।

शिल्पा के एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “आज सुबह करीब नौ बजे शिल्पा के पिता का उनके घर में निधन हो गया।”

उनका अंतिम संस्कार बुधवार सुबह किया जाएगा।

सुरेंद्र को तत्काल कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके परिवार में पत्नी सुनंदा और बेटियां शिल्पा और शमिता हैं।

वह पिछले साल छोटे पर्दे पर दिखाई दिए थे, जब वह डांस रियेलिटी शो ‘झलक रीलोडिड’ के सेट पर सुनंदा और शिल्पा के साथ शमिता का हौसला बढ़ाने आए थे। शमिता शो के फाइनल में हिस्सा लेने आई थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493