हैदराबाद, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता पवन कल्याण की नई तेलुगू फिल्म का दशहरा के अवसर पर शुभारंभ हुआ। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। यह तमिल फिल्म ‘वेदालम’ का रीमेक होगी।
फिल्म यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म को सादे कार्यक्रम में लांच किया गया। पवन कल्याण, निर्देशक नीसन और निर्माता ए.एम. रत्नम कार्यक्रम में शामिल हुए। फिल्म की शूटिंग अगले साल रिलीज होगी।”
रोचक बात यह है कि पवन कल्याण की अगली दो फिल्में हिट तमिल फिल्मों की रीमेक हैं।
उनकी आगामी तेलुगू एक्शन फिल्म ‘कटामरायुदा’ अजीत अभिनीत ‘वीरम’ की रीमेक है और आर.टी. नीसन निर्देशित नई फिल्म ‘वेदालम’ की रीमेक है।
dharmpath.com dharmpath