चेन्नई, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के कुशलक्षेम पूछने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को अपोलो अस्पताल का दौरा किया।
बुखार और निर्जलीकरण के कारण 68 वर्षीया जयललिता गत 22 सितम्बर को अस्पताल में भर्ती हुई थीं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दोनों नेता अस्पताल में करीब 20 मिनट तक रहे। उन्होंने संवाददाताओं से कोई बातचीत नहीं की।
यह ज्ञात नहीं है कि वे जयललिता से मिले या केवल डॉक्टरों और एआईएडीएमके के नेताओं से ही उनकी बातचीत हुई।
dharmpath.com dharmpath