ऑस्कर सबकुछ बदल सकती है : इरफान खान

मुंबई, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड में अपनी पैठ बना चुके और कई पुरस्कार जीत चुके जाने-माने अभिनेता इरफान खान का कहना है कि ऑस्कर एक ऐसी ट्रॉफी है जो एक कलाकार के लिए सबकुछ बदल सकती है।

‘आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट इंडिया’ पत्रिका के अक्टूबर संस्करण के लिए लेखक राजा सेन को दिए साक्षात्कार में इरफान ने ऑस्कर के बारे में बात की। उन्होंने अपने ओशिवारा वाले घर में बहुत से पुरस्कारों को रखा है।

यह पूछे जाने पर कि अगर ऑस्कर मिला तो वह उसे कहां रखेंगे तो इरफान ने कहा, “बहुत सारे पुरस्कार कम मायने रखते हैं, लेकिन यह (ऑस्कर) एक ऐसा पुरस्कार है जो सब कुछ बदल देगा। यह एक अभिनेता के लिए चुनाव करने के अवसर का दरवाजा खोल देता है।”

उन्होंने कहा कि अगर उन्हें ऑस्कर मिलता है तो वह खुद अपनी जगह बना लेगा।

इरफान रॉन हॉवर्ड की आगामी फिल्म ‘इन्फर्नो’ में टॉम हैंक्स के साथ नजर आएंगे।

बॉलीवुड के सर्वाधिक फिट अभिनेताओं में से एक इरफान शीशे में खुद को निहारना पसंद करते हैं। इसलिए उन्हें अपना घर खास तौर से पसंद है, जहां कई शीशे लगे हैं। उनका कहना है, “मैं हर तरह से खुद को देख सकता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493